
रायपुर न्यूज़ आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सिविल लाइन्स स्थित निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम-ग्राम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी पहुँचाने के लिए कार्य करने होंगे उन्होंने बैठक में मौजूद टीबी मितानों के साथ संवाद करते हुए उनसे कार्यों में आ रही चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की एवं उनके सुझावों को जाना, स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी मितानों के साथ चर्चा करते हुए उनसे कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर आप सभी का योगदान अतुलनीय है

