छतीसगढ़बिलासपुर

16 व 17 दिसंबर को ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी सूचना…

बिलासपुर न्यूज धमाका – एसईसीआर के चक्रधरपुर मंडल के पोसैता स्टेशन यार्ड में एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु मेगा ब्लॉक के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से ढाई से तीन घंटे विलंब से पहुंचेगी।

विलंब से पहुंचने वाली ट्रेनों में पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, हुजूर साहेब नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस शामिल है। ये सभी ट्रेनें अपने निर्धाारित समय से ढाई से तीन घंटे विलंब से पहुंचेंगी।

रद्द होने वाली गाडियाँ

17 दिसम्बर 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110/18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ

16 दिसम्बर 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी ।

16 दिसम्बर 2024 को हुजूर साहेब नांदेड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 हुजूर साहेब नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी ।

16 दिसम्बर 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।

17 दिसम्बर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 05 घंटे देरी से रवाना होगी ।

एसईसीआर रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!