कोंडागांवछत्तीसगढ

शहरी क्षेत्र में 1 हजार व ग्रामीण क्षेत्र में दो हजार वर्ग फीट से अधिक भूमि होने पर सर्वे में नाम नहीं हो सकेगा सामिल

क्वांटीफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष ने समाज प्रमुखों संग की चर्चा,बैठक में मोबाईल ऐप द्वारा सर्वे के लिए आग्रह

कोंडागांव न्यूज़ प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्र करने के लिए गठित क्वांटीफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष सीएल पटेल एवं सचिव बीसी साहू द्वारा बुधवार को कोण्डागांव सर्किट हाउस में बैठक लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
इस दौरान क्वांटीफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष सीएल पटेल ने कहा कि शासन द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिये अधिसूचना एवं निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए ए.पी.एल. एवं बी.पी.एल. परिवार को बेसलाइन मानते हुए सर्वे कार्य ऑनलाइन किया जाएगा। मोबाइल में सीजीक्युडीसी ऐप डाउनलोड कर यह कार्य सरलता से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं घोषणा पत्र भरकर जानकारी देनी होगी। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र हितग्राहियों को आवेदन भरने की आग्रह किया। इसमें विशेष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के डाटा के लिए 1000 वर्ग फीट शहरी क्षेत्र, 2000 वर्ग फीट ग्रामीण क्षेत्र अधिक भूमि होने पर सर्वे की सीमा में नहीं आएंगे। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों को 12 अक्टूबर तक क्वांटीफायबल डाटा आयोग जानकारी अवष्य प्रेषित करने को कहा।

12 अक्टूबर तक चलेगा पंजीयन

शासन स्तर पर सर्वे के लिए ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जिला, ब्लाॅक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर, नगरीय निकायवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। सभी नोडल अधिकारियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 01 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन पंजीकरण डाटा संग्रहण एवं सत्यापन का कार्य संपन्न कर 30 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतवार एवं वार्डवार सूची का प्रारंभिक प्रकाशन करते हुए 16 नवंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।

29 जनवरी को पूर्ण होगी प्रक्रिया

30 नवंबर तक दावा आपत्ति निराकृत कर 20 दिसंबर तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा द्वारा एवं नगरी निकाय क्षेत्र में पीआईसी एवं एनआईसी द्वारा अनुमोदन करवाते हुए 31 दिसंबर तक ग्रामीण क्षेत्र में जनपद स्तर पर एवं नगरीय क्षेत्र में निकाय स्तर पर डाटा संकलन का कार्य किया जायेगा। 14 जनवरी 2022 तक जनपद एवं निकाय स्तर से जिला स्तर पर डाटा संप्रेषित किया जाएगा। राज्य स्तर से नोडल अधिकारियों द्वारा डाटा आयोग को 29 जनवरी 2022 तक प्रेषित किया जाएगा।
मौजूद रहे ये – इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान प्रदेष महासचिव ओबीसी महासभा रितेश पटेल, जिलाअध्यक्ष ओबीसी महासभा मनोज देवांगन, मनोज सेठिया, डीएस साहू, बसंत साहू, गोकुल दास मानिकपुरी, ईश्वर निषाद, बीएन कौशिक, भंगी राम पटेल, सहित अन्य पिछड़ा वर्गों के समाज प्रमुख उपस्थित रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!