रायपुरछत्तीसगढ

दिल्ली में सरकार है तो निर्णय क्यों नहीं ले रही है:- सीएम बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से रायपुर लौटे। हेलीपैड में कई मुद्दों पर मीडिया से उन्होंने चर्चा की। 58% आरक्षण रद्द होने के मुद्दे पर भाजपा आदिवासी नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह आरक्षण भाजपा सरकार ने बिना तैयारी के लाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बता दिया है।

इसका खामियाजा आज प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। अब कानूनी राय लेने के बाद हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। ओल्ड पेंशन स्कीम पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की नकल कर रही है। आप की दिल्ली में सरकार है तो निर्णय क्यों नहीं ले रही है ? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बस्तर दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में बस्तर के खिलाफ नाराजगी है।

भाजपा ऐसा कोई काम नहीं की जिससे भाजपा को बस्तर पसंद करें। छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोट्स के सवाल पर सीएम ने कहा कि हम सजग हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस को पीछे लगी हुई है। भाजपा देश में विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के माध्यम से डरा रही है।

वही धान खरीदी की तारीख पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस पर भाजपा क्रेडिट लेना चाहती है। लेकिन हम फैसले भाजपा के कहने पर नहीं किसानों के कहने पर लिए है। डॉ रमन सिंह के कांग्रेस विधायकों के भ्रष्टाचार की शिकायत हर जगह होने वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पहले रमन अपने परिवार के भ्रष्टाचार के बारे में बताएं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!