हरयाणाअंबालाक्राइम

पत्नी प्रेमी के साथ कमरे में , पीछे से पहुंचा पति, फिर क्या ….

अंबाला न्यूज़ धमाका /// एक गांव थम्बड़ में एक पति ने जब पत्नी व उसके प्रेमी को रात के अंधेरे में अपने ही घर में रंगे हाथों पकड़ लिया तो दोनों उस पर हमला कर छत से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीती 24 नवंबर 2021 को वह अपने कमरे में बच्चों के साथ सो रहा था कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह उठ गया।

उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं है तो उसने दूसरे कमरे में जाकर ढूंढ़ा और कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला। उसने पत्नी से पूछा कि यहां क्या कर रही है, तो पत्नी बोली कि वह इसी कमरे में सोएगी। जब उसने पूरा दरवाजा खोलकर देखा तो पाया कि दरवाजे के पीछे उनके ही गांव का अक्षय खड़ा था।

दोनों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अक्षय ने उसके सिर पर किसी चीज से हमला किया। शोर सुनकर पीड़ित के माता-पिता भी जाग गए तो दोनों छत से कूदकर भाग गए। जिसकी उन्होंने गली में तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पार कॉल किया।

पीड़ित का कहना है कि दो-तीन महीने पहले पत्नी की इन्हीं हरकतों के कारण गांव में पंचायत भी हुई थी जिसमें उसने माफी मांगकर भविष्य में ऐसा न करने को कहा था। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 34, 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!