नई दिल्लीदेश

कोरोना के नए वैरिएंट पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, मोदी सरकार से कही बड़ी बात

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बारे में पता लगने पर चिंता व्यक्त की है और मोदी सरकार से देश के लोगों को वैक्सीन सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट गंभीर खतरा है। इस समय यह बहुत जरूरी है कि भारत सरकार हमारे देशवासियों को टीके की सुरक्षा प्रदान करने के लिए गंभीर हो जाए।

वैक्सीनेशन के खराब आंकड़ों को एक व्यक्ति की तस्वीर के पीछे लंबे समय तक नहीं छिपाया जा सकता। राहुल गांधी ने एक चार्ट भी साझा किया है। जिसपर लिखा है अब तक देश में सिर्फ 31.19 फीसदी आबादी को ही टीके की दोनों खुराक दी गई है।

भारत में अबतक कोरोना वैक्सीन की कुल 120.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इन सबके बीच, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने शुरू कर दिए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक समिति ने कोरोना के इस नये वैरीएंटको ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है। साथ ही इस नये वैरिएंट को ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है।नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!