छतीसगढ़कोरबा

हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा: बाल-बाल बची कॉलेज प्रोफसर की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

कोरबा न्यूज धमाका – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग में राख से भरी तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक से जा रहे कॉलेज प्रोफसर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की टक्कर के बाद प्रोफसर हाइवा के पहियों के बीच फंस गए और हाइवा चालाक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हुए है और ग्रामीणों से बातचीत कर चक्का जाम को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए बाइक सवार का नाम वेद प्रकाश सोनी है, जो करतला थाना क्षेत्र के सेंदरीपाली नावाडीह के रहने वाले है और मिनी कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

ग्रामीणों के चक्का जाम से सड़क के दोनों ओर करीब 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में भारी वाहन फंसे होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राख से भरे भारी वाहनों के कारण इलाके में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उनका कहना है कि हर बार हादसे के बाद सड़क जाम होता है और कुछ समय बाद प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हो जाता है।

इस बार ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़कों पर ब्रेकर और भारी वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लग जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!