छतीसगढ़अंबिकापुर

चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची जान

अंबिकापुर न्यूज धमाका – अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है, जहां चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. इस घटना ने आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. मनेंद्रगढ़ रोड पर हुई इस घटना के दौरान, स्कूटी चालक ने तत्परता दिखते हुए सूझबूझ से स्कूटी को सड़क पर खड़ी कर दी और अपनी जान बचा ली.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी धू-धू करके जल रही है, जबकि चालक और अन्य लोग उसे देखकर दंग रह गए हैं. स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!