छतीसगढ़दुर्ग

तीजन बाई के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री : पद्मश्री पंडवानी गायिका से मिलकर पूछा हाल-चाल, भेंट किया 5 लाख का चेक

दुर्ग न्यूज धमाका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भिलाई पहुंचे। उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें 5 लाख का चैक सौंपा और कहा कि, मुख्यमंत्री ने आपका हाल-चाल जानने के लिए भेजा। आपको स्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी कोई तकलीफ नहीं होगी। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव,डोमन लाल कारसेवाडा भी मौजूद रहे।  

उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ समय से पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। बताया जा रहा है कि, उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। परिजन उनका इलाज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर सरकार से मदद नहीं मिली तो उनका इलाज कराना मुश्किल हो जाएगा। 

आर्थिक समस्या से जूझ रही छत्तीसगढ़ की शान 

पंडवानी गायिका तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वे अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं। 2023 में उनके छोटे बेटे का निधन हो गया, जिसके बाद से पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। तभी से वह बिस्तर पर हैं। पिछले 8 महीनों से तीजन बाई की पेंशन लंबित है। पेंशन पाने के लिए उनके बेटे दर-दर भटक रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सभी प्रसिद्ध कलाकार राज्य सांस्कृतिक विभाग द्वारा 2000 रुपये की मासिक पेंशन और चिकित्सा व्यय के लिए 25000-50000 रुपये पाने के हकदार हैं। 

राजदूत के रूप में की कई देशों की यात्रा 

पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग का पावरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है। 1980 में सांस्कृतिक राजदूत के रूप में तीजन बाई ने इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैं, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की भी यात्रा की।

उनकी कला के लिए मिले कई पुरस्कार मिले 

1988 में पद्मश्री सम्मान
1995 में संगीत नाटक अकादनी पुरस्कार 
2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान 
2007 में नृत्य शिरोमणि सम्मान
2019 में पद्म विभूषण सम्मान 
2017 में खैरागढ़ संगीत विवि से डी लिट की मानद उपाधि
अब तक उन्हें 4 डी लिट सम्मान मिले
जापान में उन्हें फुकोका पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!