छतीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला को जान से मारने की धमकी ,पीड़िता ने अपने देवर और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR  

रायपुर न्यूज धमाका – 17 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे पीड़िता ज़ेबा आफ़रीन अपने पति सोहेल अखाई के साथ किसी निजी कार्य के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थी. इसी दौरान एसपी ऑफिस के सामने ज़ेबा के डॉक्टर देवर शोएब अखाई अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और सरकारी परिसर के अंदर ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा.

पीड़िता के मुताबिक, शोएब अखाई के साथ सप्पू शेख नाम का व्यक्ति मौजूद था, जो किसी हाजी मोनू को बुलाने की धमकी दे रहा था. जैसे ही महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने अपना चेहरा छुपाया और वहां से भाग निकले। महिला द्वारा बनाई गई घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ देखी जा सकती है.

महिला ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर अपने देवर शोएब अखाई और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!