भोपाल

हर्षित टेकवानी ने स्‍वर्ण पदक जीता राज्य स्तरीय रोलर हॉकी टूर्नामेंट में।

 संत हिरदाराम नगर के प्रतिभावान छात्र हर्षित टेकवानी ने इंदौर में आयोजित रोलर हॉकी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर अनेक संगठनों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

हर्षित प्रारंभ से ही हॉकी खेलने में रुचि रखता रहा है। उसकी रूचि को देखते हुए पिता सनी टेकवानी ने भी काफी प्रोत्साहन दिया परिणाम स्वरूप हर्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। हर्षित वाहेगुरु सेवा समिति के अध्यक्ष सनी टेकवानी के सुपुत्र हैं। टेकवानी ने अपने सुपत्र के इस प्रदर्शन के लिए कोच का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि हर अभिभावक को अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते रहना चाहिए, और उनकी रूचि के अनुसार खेल, संगीत, अभिनय, नृत्य क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। हर्षित की इस उपलब्धि थधाराम ज्ञानचंदानी फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश ज्ञानचंदानी, किशोर साधवानी, भरत आसवानी एवं आनंद सबधाणी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर्षित के गौरवशाली भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!