सुल्तानपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन

सुल्तानपुर न्यूज़ धमाका /// नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इससे पहले वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के सुपर हरक्युलिस विमान से उतरे। वे पहले पीएम हैं जो हरक्युलिस से किसी एक्सप्रेस-वे पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था,

तब मैंने ये नहीं सोचा था कि इस एक्सप्रेस-वे पर ही मैं विमान से उतरूंगा भी।पीएम मोदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि पिछली सरकार ने मेरा साथ नहीं दिया था। तब के मुख्यमंत्री मेरे साथ खड़े होने में भी डरते थे। उन्हें वोट बैंक खिसकने का डर था। पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था, जहां उनका घर था, लेकिन आज जितनी पश्चिम की पूछ है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है, यूपी को आपस में जोड़ रहा है।

पीएम मोदी ने अपने समोधन में कहा, जवने धरती पर हनुमानजी कालनेमि के बध किए रहय, ऊ धरती के लोगन के हम पांव लागित है। 1857 के लड़ाइन मा हियां के लोग अंग्रेजन का छट्‌ठी का दूध याद दिवाय दिहै रहै। कोयरीपुर के युद्ध भला के भुलाय सकत है। आज यह पावन धरती के पूर्वांचल एक्सप्रेस की सौगात मिलत बा। जिहके आप सभै बहुत दिनन से अगोरत रहीं। आप सबका बहुत बहुत बधाई।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी का तीसरा रनवे वाला एक्सप्रेस-वे है, जहां लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। इससे पहले आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लगभग 10 किलोमीटर का एरिया सुरक्षा घेरे में है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!