छतीसगढ़रायपुर

सीएम हाउस में बिखरेंगी हरेली की खुशियां, जोर-शोर से चल रही आयोजन की तैयारी

Hareli Festival Will Be Celebrated In Cm House Chhattisgarh - Amar Ujala  Hindi News Live - मुख्यमंत्री निवास में मनाया जाएगा हरेली त्यौहार:आयोजन की  तैयारी का उत्साह जोरशोर से ...

रायपुर न्यूज़ धमाका -. हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास को परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है. हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आएंगे. गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी व अतिथिगण हरेली का आनंद लेंगे और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगे.

हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री सबसे पहले विधि विधान से कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे. हरेली के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ अंचल में लोग अपने अपने लोकगीत गाते हैं और नृत्य करते हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंचल के सभी नृत्य एवं लोकगीतों का आयोजन करने कहा है, ताकि पूरा छत्तीसगढ़ समवेत रूप में मुख्यमंत्री निवास में अपने पूरे सांस्कृतिक वैविध्य में नजर आए.

करमा, राउत नाचा के सुंदर गीतों और लयबद्ध नृत्य के साथ आयोजन की शुरूआत होगी. फिर परंपरागत खेलों का आयोजन होगा. इसमें डंडा, भौंरा, बांटी जैसे खेल होंगे. हरेली आयोजन में सबसे यादगार गेड़ी होती है, गेड़ी में चलकर लोग पुराने दिनों को याद करेंगे. मुख्यमंत्री इस अवसर पर हरेली त्योहार से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे. साथ ही वे जनमानस को हरेली का संदेश भी देंगे.

किसानों को वितरित किया जाएगा कृषि उपकरण

इस बार हरेली इस मायने में भी खास है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया है और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में लोग बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं. चूंकि हरेली त्योहार प्रकृति का ही त्योहार है इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से कहा है कि धरती मां ने हमें अमूल्य संसाधन दिये हैं. छत्तीसगढ़ की धरती बहुत सुंदर धरती है. अपनी धरती मां का श्रृंगार करने एक पेड़ जरूर लगाएं. इस दिन पूरे प्रदेश में लोग पौधे लगाएंगे.
हरेली त्योहार में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही किसान भाइयों को भी कृषि उपकरणों का वितरण किया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!