राजनांदगांवछत्तीसगढ

शासकीय सेवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली , हत्या की आशंका

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के सिविल लाइन में स्थि​त एक शासकीय आवास में एक शासकीय सेवक की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते जांच शुरु कर दी है। मृतक का नाम गजेन्द्र शुक्ला बताया जा रहा है, जो परिवार समाज कल्याण विभाग में पदस्थ थे।

शहर के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास में परिवार समाज कल्याण विभाग में पदस्थ गजेंद्र शुक्ला निवासरत थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस के मुताबिक मृतक के नाक और आंख से खून निकला हुआ है, जिसकी वजह से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

पुलिस ने मौका परीक्षण के बाद इस मामले में एफएसएल की मदद ली है। फॉरेंसिक टीम ने मामले में जांच शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि समीप ही रखे तकिये से किसी ने उनका मुंह दबाकर उनकी हत्या की है। मृतक गजेंद्र अपने पुत्र नवीन के साथ रहते थे, वहीं उनके पत्नी और अन्य पुत्र अलग रहते थे। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के टीआई एलेग्जेंडर किरो का कहना है कि गजेंद्र शुक्ला की मौत संदिग्ध नजर आ रहा था इस वजह से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!