जबलपुरमध्यप्रदेश

यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय,कल से चलेगी ट्रेने

न्यूज़ धमाका :-नवरात्र पर मैहर जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कल यानि शनिवार से चलेगी। कटनी से मैहर होकर सतना के लिए मेला स्पेशल ट्रेन नं. 01127 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12 कोचों की होगी। इस गाड़ी को कटनी से शनिवार सुबह 5:45 बजे रवाना किया जाएगा, जो कि मैहर सुबह 7:40 पहुंचेगी। इसके बाद सतना सुबह 9:15 बजे आएगी।

वहीं वापसी में यह गाड़ी सतना से सुबह 10:40 बजे चलकर मैहर 11:25 बजे पहुंचकर वापस कटनी 13:45 बजे आ जाएगी। यह ट्रेन 16 अप्रैल के मध्य चलाई जाएगी। हालांकि इस बार स्पेशल ट्रेन को जबलपुर से शुरू नहीं किया गया है और न ही रीवा तक ले जाया जा रहा है। इससे जबलपुर के यात्री नाराज हैं। उनका कहना है कि रेलवे जब स्पेशल ट्रेन चला रहा है जो उसे जबलपुर से चलाया जाना चाहिए।

कई ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर दिया ठहराव : नवरात्र मेले को देखते हुए रेलवे ने 2 से 16 अप्रैल तक के लिए मैहर स्टेशन में रोका जाएगा। इसके लिए 8 जोड़ी यात्री गाड़ियों को यहां शनिवार से रोकने का निर्णय लिया है। इनमें कुर्ला-गोरखपुर, कुर्ला- छपरा, चेन्नई- छपरा, सिकंदराबाद-दानापुर, वलसाड- मुजफ्फरपुर, एलटीटी- गुवाहाटी, सूरत- छपरा और एलटीटी- प्रयागराज ट्रेन को मैहर स्टेशन पर रोका जाएगा।

इसके बाद अब नवरात्र में 36 जोड़ी यात्री गाड़ियों का ठहराव हो गया है। वहीं रेलवे ने मैहर में यात्रियों की भीड़ देखते हुए यहां पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले हैं। वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी की हैं। इसके अलावा रेलवे के स्वयंसेवी संस्था भारत स्काउट एंड गाइड और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य भी यहां मौजूद रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!