बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर केबिलासपुर के श्रीधर ने पीएम मोदी से पूछा यदि परीक्षा में कम अंक मिले तो क्या होगा

न्यूज़ धमाका :-परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की पांचवीं कड़ी में में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर एक के छात्र श्रीधर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहला सवाल किया। श्रीधर ने पूछा कि मैं परीक्षा संबंधी तनाव को कैसे दूर कर सकता हूं। अगर मुझे उम्मीद से कम अंक मिले तो क्या होगा? अगर मेरा ग्रेड अच्छा नहीं आया तो मैं परिवार की निराशा से कैसे उबर पाऊंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल की सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देने के साथ परीक्षा को लेकर टिप्स भी दिए। बिलासपुर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर वन के छात्र ए श्रीधर शर्मा और मनीष सहिस का चयन हुआ था। लेकिन प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका सिर्फ श्रीधर को मिला।

शिक्षा मंत्रालय ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर के सभी सीबीएससी स्कूलों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर वन के छात्र-छात्राओं ने भी आनलाइन सवाल भेजा था। बता दें कि श्रीधर को देखने और सुनने छत्तीसगढ़ सहित शहर के लोग टीवी पर टकटकी लगाए बैठे थे। रेलवे स्कूल सहित बिलासपुर के सभी स्कूलों में उत्साह का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!