
ग्वालियर न्यूज़ धमाका /// 16 साल की छात्रा के साथ मामला अप्रैल 2021 का है। कोविड लॉकडाउन के दौरान एक दिन शाम को गली से कपड़ों और बैग की चेन सही कराने वाला आवाज लगाते हुए निकला। छात्रा को अपनी एक जैकेट की चेन सही करानी थी। उसने देखा तो फेरी वाला पास की गली तक पहुंच गया था। यहां वह पहुंची तो उसे उसका एक दोस्त अनिल यादव मिला। उसने बताया कि पास ही नूरगंज में उसकी बुआ रहती हैं। चेन सही करने वाला वहीं गया है। इसके बाद वह छात्रा को अपने साथ बुआ के घर ले गया।जब छात्रा पहुंची तो अंदर अनिल का जीजा शेरसिंह मीणा निवासी भरतपुर राजस्थान, दो दोस्त लालू उर्फ देवीसिंह जाटव, नीरज जाटव निवासी सेवा नगर खड़े थे।
रूम में जबरन छात्रा के कपड़े उतार दिए और सबसे पहले शेरसिंह राणा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अनिल यादव और उसके दोनों दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद यह कहते हुए छोड़ दिया कि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देंगे।नाबालिग काफी डर गई थी। साथ ही बदनामी के डर से उसने घर पर किसी से कुछ नहीं कहा और चुप रही। इससे आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई। बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे।
नाबालिग को फिर अपने रूम पर बुलाने के लिए कॉल करने लगे। जिससे वह घबरा गई। जब उसने आने से मना किया तो उसे बदनाम करने लगे। जिससे वह काफी आहत हो गई थी और उसने मामले का जिक्र अपनी मां से किया। जिस पर मां ने पूरी घटना से छात्रा के पिता के अवगत कराया और शनिवार को ग्वालियर थाने पहुंचे हैं और घटना की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने पर जांच कर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही 2 आरोपियों की तलाश की जारी है



