रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

राजधानी में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप

Story Highlights
  • गैंगरेप की घटना का शिकार हुई 14 साल की लड़की का साथ अब उसके घर वाले ही नहीं दे रहे। पुलिस जब बच्ची को उसके घर ले गई तो उसके परिजन ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल, पिछले कुछ दिनों से बच्ची रायपुर के एक शेल्टर होम में रहने को मजबूर है। पुलिस और कुछ सामाजिक संस्थाएं घरवालों की काउंसिलिंग कराकर बच्ची की नई जिंदगी दोबारा शुरू करवाने के प्रयास में हैं।

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  खरोरा इलाके की 14 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया। इसके बाद बच्ची डर कर शहर छोड़कर भाग गई। ट्रेन में रेलवे पुलिस ने जब उसे देखा तो पूछताछ की फिर मामला खुला। घटना 15 अगस्त की है। 14 साल की बच्ची की दोस्ती उसके घर के पास ही रहने वाले 26 साल के राहुल सेन से थी। 15 अगस्त को राहुल ने बच्ची को मिलने के लिए खरोरा के एक गार्डन में बुलाया था। यहां 21 साल का कुणाल सेन और 19 साल का सुनील धीवर पहले से ही मौजूद था। दोनों राहुल के दोस्त हैं। मौका पाकर तीनों बदमाशों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

तीनों आरोपियों ने बच्ची के साथ मारपीट भी की और उसे धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी से कुछ कहा तो उसकी और उसके घर वालों की हत्या कर देंगे। इससे घबराकर बच्ची ने अपने साथ ही वारदात की जानकारी किसी को नहीं दी और खरोरा से भागकर वो रायपुर रेलवे स्टेशन आ गई।यहां से हैदराबाद जा रही ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन में अकेली बच्ची को देख RPF ने पूछताछ की तो बच्ची ने वारदात की जानकारी दी।

साथ ही बताया कि उसने सोचा कि दूसरे शहर जाकर मजदूरी करते हुए आगे की जिंदगी बिताएगी। ट्रेन जब नागपुर पहुंची तो बच्ची को घबराए हुए रेलवे की पुलिस ने देखा। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित रायपुर भेजा और खरोरा पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। उनके घर पर छापेमारी की गई लेकिन वो नहीं मिले।पुलिस ने सोमवार को 19, 21 और 26 साल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश रायपुर के खरोरा में ही रहते हैं। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!