भिलाईछत्तीसगढ

मैत्रीबाग हरियाली, झूला का मजा लेने के साथ ही जू में वन्य प्रणियों को देखा,उमड़ी भीड़

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्रीबाग एवं जू दोनों को प्रबंधन द्वारा एक मार्च को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने हरियाली, झूला का मजा लेने के साथ ही जू में वन्य प्रणियों को देखा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्रीबाग में फिर पर्यटकों का सैर सपाटा शुरू हो गया। कोरोनाकाल की वजह से इसे तीसरी बार बीते छह जनवरी को बंद किया गया था।

मैत्रीबाग में आने वाले पर्यटकों से बीएसपी के उद्यानिकी विभाग को हर साल सवा करोड़ से अधिक का राजस्व टिकट के माध्यम से प्राप्त होता है। परंतु बीते तीन साल में कोरोनाकाल की वजह से जहां एक ओर राजस्व का झटका लगा है वहीं पर्यटकों को भी मायूस होना पड़ा था।

फरवरी के प्रथम सप्ताह में होने वाला फ्लावर शो भी इस साल नहीं हो पाया। जिला प्रशासन से अनुमति के बाद आज से पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया गया। इसके बाद आज पहला रविवार था और अच्छी खासी भीड़ उमड़ी जिससे चहल पहल दिखी ।

तालपुरी बी ब्लाक के निवासी सांडों से हलकान

भिलाई के तालपुरी बी ब्लाक के निवासी इन दिनों सांडों को लेकर हलकान हैं। केवल सांड ही नहीं, बल्कि सूअर, गाय और कुत्ते भी इनकी परेशानी का कारण बने हुए हैं। गाय और सांड मेन गेट में कैटल गार्ड होने के कारण वहां से प्रवेश नहीं कर पाते, जबकि एनएसपीसीएल कालोनी की ओर के एक अन्य गेट में कैटल गार्ड न होने से आसानी से यहां से पशु प्रवेश कर जाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!