कोंडागांव

वृद्धजन दिवस पर जिला पंचायत एवं टाउन हाॅल में वृद्धों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 150 वृद्धजनों का किया गया निःशुल्क उपचार

कोंडागांव न्यूज़ विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों के लिये विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जिला पंचायत एवं टाउन हाॅल में किया गया था। इस शिविर में वृद्धजनों एवं वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिये स्वास्थ्य निरीक्षण के साथ उन्हें आवश्यक दवाईयां एवं सलाह भी दी गई। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत में वृद्धावस्था में होने वाले मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र विकारों के लिये नेत्र जांच की व्यवस्था भी की गई।

150 बूजुर्गों को मिली स्वास्थ सुविधायें

टाउन हाॅल में भी कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीएमएचओ डाॅ टीआर कुंवर के मार्गदर्शन में वृद्धजनों के सम्मान के लिये आयोजित समारोह में स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर आयुष विभाग द्वारा आयोजित किया गया। दोनों दलों द्वारा कुल 150 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई।

आमतौर पर आती है ये समस्यायें

वृद्धावस्था के आने के साथ व्यक्ति शारीरिक रूप से दुर्बल होने के साथ सुनने की क्षमता, आंखों की समस्याएं, मधुमेह, रक्तचाप, अवसाद, हृदय रोगों आदि बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वृद्धों को अपने स्वास्थ्य एवं उनकी बीमारियों के उपचार एवं उनके संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों को स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क के लिए नियमित दिनचर्या के पालन, खान-पान पर विशेष ध्यान एवं नित्य योग तथा प्राणायाम करने की सलाह दी गई।
मौजूद रहे ये – इस शिविर में आयुष विभाग की ओर से नोडल अधिकारी आयुष डाॅ. चन्द्रभान वर्मा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनुराग पैकरा, आरएमए डाॅ. अजय सिंह सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाॅफ उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!