कोंडागांव

जशपुर घटना के विरोध मे भाजपा महिला मोर्चा ने दिया जय स्तम्भ चैक पर धरना

कोंडागांव न्यूज़ जशपुर के दिव्यांग केंद्र में पांच बच्चियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कोण्डागांव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उक्त घटना के विरोध और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगा पाने मे विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर जय स्तंभ चैक में हाथों में तकतियां लिए, मुंह मे काली पट्टी लगाकर व मौन धारण कर धरना दिया । धरना प्रदर्शन की अगुवाई नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल ने की । इस दौरान इना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, अंजु शुक्ला, संगीता चक्रधारी, बबिता मरकाम, रेखा साहू, मोहितेश्वरी पटेल, सोनामणि पोयाम, अनिता रवानी, ममता देवांगन, पुष्पा देवांगन व अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!