दुर्ग

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग: दुर्ग के सभी ब्लॉक मुख्यालय में होगी शुरुआत, मैथिलीशरण गुप्त लाइब्रेरी का होगा रिनोवेशन, DMF फंड से मिलेंगे 41 करोड़

दुर्ग न्यूज़ धमाका // अब दुर्ग जिले के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे। यहां होनहार युवा पीएससी, पुलिस भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। दुर्ग जिला मुख्यालय में भी कोचिंग संस्थान खोलने जाएगा। इसके साथ ही यहां 20 लाख रुपए की लागत से मैथिलीशरण गुप्त वाचनालय का रिनोवेशन किया जा रहा है। यहां प्रतिभागी छात्रों को किताबें व स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा।

डीएमएफ फंड से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थान संचालित होने से प्रतिभागी अपने ब्लाक मुख्यालयों में पीएससी सहित नीट, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेगा। यहां उसे अनुभवी अध्यापकों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोचिंग के दौरान छात्र को किताबों की कमी न महसूस हो इसके लिए कोचिंग में ही लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। जिला मुख्यालय में स्थित मैथिलीशरण गुप्त वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रूप से किताबें और अन्य स्टडी मटेरियल रखे जाने की तैयारी की जा रही है।

इस लाइब्रेरी में एक साथ 50 स्टूडेंट्स बैठकर पढ़ सकेंगे। डीएमएफ की बैठक में कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने इस ओर जेती से कार्य किए जाने की बात कही। इस कार्य में किसी भी तरह की वित्तीय बाधा न आए इसके लिए कलेक्टर डीएमएफ फंड से 41 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव दिया है।

एनडीए में मिली सफलता से जिला उत्साहित

दुर्ग जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मिलकर जिले में एनडीए के लिए एक कोचिंग का संचालन किया था। इस कोचिंग में पढ़कर भिलाई के एक गरीब परिवार के बेटे देवेंद्र साहू ने इस परीक्षा को पास किया। पूरे राज्य से देवेंद्र ने अकेले यह परीक्षा पास की। उसकी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ। इस उपलब्धि को और बड़ा करने के लिए कलेक्टर ने इस बार और अधिक ध्यान दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!