रतलाममध्यप्रदेश

रतलाम में रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के चार आरोपी सदस्य गिरफ्तार

रतलाम,न्यूज़ धमाका :- रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशनों व यात्री ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चुराने के मामले में चार सदस्यीय गिरोह को पकडा है। आरोपियों के पास से चुराए गए आठ महंगे फोन व 35 हजार रुपये का एक चेक बरामद किया गया है। चारों आरोपितों को रेलवे पुलिस को सौंपा गया है। जीआरपी उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से यात्री ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के फोन व अन्य सामान की चोरी की वारदातें हो रही थी। नईदुनिया को मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथून सोनी ने सहायक सुरक्षा आयुक्त श्रीकुमार के निर्देशन में चोरों को पकड़ने के लिए चोरी की वारदातों में शामिल आरोपितों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने के लिए यात्री संबंधी चोरी ट्रेस करने के लिए थैप्थ आफ पैसेंजर ब्लागिंग टीम गठित की।

टीम में शामिल एएसआइ हरिनारायण चौधरी, प्रधान आरक्षक धर्मेद्र चौधरी, योगेंद्र यदुवंशी, आरक्षक राजेश मीणा व निर्भयराम तथा एसआइ श्रद्धा ठाकुर (रतलााम पोस्ट) को शामिल किया गया। टीम ने विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में चोरों की तलाश करना शुरू किया। इसी बीच 27 मार्च की रात साढ़े बारह बजे यात्री महेशचंद्र शर्मा पुत्र मिश्रीलाल शर्मा निवासी अमृत सागर कालोनी का रेलवे स्टेशन से चोर 18 हजार रुपये कीमत को मोबाइल फोन व 35 हजार रुपये लिखा एसबीआइ का चेक चुराकर ले गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!