
न्यूज़ धमाका :-न्यायधानी के कोनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतौरी में रविवार को लोनिया, नोनिया समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिशील नोनिया समाज का गठन किया गया। मतदान के माध्यम से तिफरा निवासी संतोष लोनिया को अध्यक्ष और नवरंगपुर के राजेश्वर लोनिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने समाज के उन्नति के लिए बेहतर काम करने का भरोसा दिया है।
गतौरी में महासम्मेलन दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दोपहर 2’30 बजे सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक उत्थान के संबंध में आपस में चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। नए सिरे से सामाजिक काम शुरू करने की बात हुई। ताकि सभी लोगों के साथ एक सामान न्याय हो।
शाम छह बजे नई कार्यकारिणी बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। शिव कुमार नोनिया गुस्र्जी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। नियमानुसार उम्मीदारों का नामांकन हुआ। फिर नाम वापस लिए गए। इसके बाद तिफरा के संतोष लोनिया और नवरंगपुर के राजेश्वर लोनिया के बीच मतदान प्रारंभ किया गया।