छत्तीसगढरायगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने उठाए सवाल थाने में विधायक का पुत्र और आ गए अन्य युवक भी  

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व आदिवासी मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी सत्यानंद राठिया ने थाने में घुसकर आदिवासी पुलिसकर्मी की पिटाई के मामले में स्थानीय विधायक के बेटे को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थाने में घुसकर आतंक मचाने वाले विधायक पुत्र के खिलाफ एसटीएससी एक्ट की धाराएं क्यों नहीं लगाई गई।

पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। पुलिस प्रशासन यह स्पष्ट करें कि इस मामले को किस वजह से सेंसेटिव माना जा रहा है। केवल एफआईआर दर्ज किये जाने को खाना पूर्ति बताते हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने कहा कि प्रशासन सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रही है।

इसके पूर्व भी विधायक पुत्र के द्वारा मारपीट की घटनाएं की जा चुकी है। पुलिस से लगातार मिल रहे सरंक्षण व अभयदान की वजह से विधायक पुत्र ने पुनः थाने में घुसकर ने केवल पीड़ित ट्रक ड्राइवर को पिटाई की बल्कि सरकारी सेवा में कार्यरत आदिवासी पुलिसकर्मी को भी बेरहमी से पीटा।

थाने के अंदर न ही पीड़ित सुरक्षित है न ही पीड़ित व्यक्ति की रक्षा करने वाली पुलिस । बाहर प्रांतों से अपराधियों को पकड़ अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस बताये कि थाने से चंद मीटर दूरी पर स्थित विधायक निवास से विधायक पुत्र को अब तक गिरफ्तार क्यो नही किया गया? विधायक पुत्र की दादागिरी को शहर के अमन चैन के लिए बड़ा खतरा बताते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता सत्यानंद राठिया ने कहा कि सत्ता के रसूख के आगे पुलिस नतमस्तक हो गई है।

ये है मामला

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतरा रोड़ का है। यहीं विधायक प्रकाश नायक का आवास है। ट्रक चालक मुलायम सिंह यादव की शिकायत के अनुसार वह विशाखापट्टनम से माल लेकर बेलपहाड़ गया था वहां माल खाली कर कोतरारोड के पास पार्किंग के लिए जा रहा था। इस बीच रात करीब एक बजे चार-पांच कार सवार आए और साइड नहीं मिलने पर अपनी कार से उतर कर ट्रक को पत्थर मारने लगे। पत्थर मारने का विरोध करने पर युवक ड्रायवर से मारपीट करने लगे। ऐसे में वह भागकर कोतरा थाने पहुंचा। थाने में विधायक का पुत्र और अन्य युवक भी आ गए और ड्राइवर से मारपीट करने लगे। पुलिस कर्मियों द्वारा बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट करने लगे। ड्राइवर के अनुसार युवक रितिक नायक खुद को विधायक प्रकाश नायक का पुत्र बताकर थाने के पुलिसकर्मियों से भी गली’गलौज और मारपीट करने लगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!