छत्तीसगढ

प्रदेश अब तक शुरू नहीं हुआ मुख्यमंत्री मितान योजना

प्रतापपुर,न्यूज़ धमाका :- अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। योजना के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा। इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर 102 सरकारी सेवाओं को घर बैठे प्राप्त कर सकेगा।

इसके लिए आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे यानी इन सारे कार्यों को लोग घर बैठे करा सकेंगे। इस नई सेवा को हमर सरकार हमर द्वार के नाम से प्रारंभ करने के लिए इसकी तारीख की विधिवत घोषणा करने की बात कही गई थी। सारे कार्यों के संचालन के लिए टेंडर जारी किया जाना था। अब तक इस योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया है।

नागरिकों को घर बैठे निर्धारित समय सीमा में शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाना। आनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शिता में वृद्धि का दावा किया गया था कि आम लोगों के साथ यह योजना बुजुर्ग, अस्वस्थ एवं दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत हितकारी साबित होगी।

शासकीय दस्तावेज बनाने में लगने वाले समय की बचत होगी। शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। त्वरित सेवा के लिए सभी विभागों द्वारा आवेदन की प्रक्रिया तथा दस्तावेज का सरलीकरण किया जाएगा। योजना के संबंध में नागरिक अपनी राय भी दे सकेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!