छतीसगढ़बालोद

आकाशीय बिजली गिरने से वन श्रमिक की मौत, तीन अन्य घायल

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। गरज-चमक और तेज बारिश के बीच तांदुला क्षेत्र के जंगल में काम कर रहे वन श्रमिकों पर कहर टूट पड़ा। आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक वन श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामजी कोर्राम के रूप में हुई है, जो तांदुला के जंगल में सफाई कार्य के लिए अन्य श्रमिकों के साथ गया था। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी और आसमान में लगातार बिजली चमक रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे श्रमिकों के समीप आ गिरी, जिससे रामजी कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में तीन अन्य श्रमिक भी झुलस कर घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से राहत एवं सहायता कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!