छतीसगढ़लोरमी

अवैध कब्जे पर चला वन विभाग का बुल्डोजर, 42 परिवारों को सरकारी जमीन से किया गया बेदखल

लोरमी न्यूज धमाका – मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन परिक्षेत्र के कंसरी बीट में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की. इस कार्रवाई में करीब 42 परिवार अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को खाली कराया जा रहा है. मौके पर लोरमी के SDM अजीत पुजारी, SDOP माधुरी धिरही, वन विभाग के एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यहां की वन संपदा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है. लंबे समय से अतिक्रमणकारी हरे-भरे पेड़ों को काटकर खेत बना रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों की तरफ से कई बार शिकायतें करने के बाद, अब विभाग ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है.

आज सुबह से जेसीबी मशीनों के माध्यम से दर्जनों कच्चे मकानों को ध्वस्त करने का काम जारी है. यह कार्रवाई अतिक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसमें विभाग ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमणकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें रोकने की कोशिश की है. इस संयुक्त कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है और वन विभाग की तत्परता की सराहना की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!