छतीसगढ़दंतेवाडा

डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलाई मशीनें और सामान जलकर हुई खाक

CG News : डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलाई मशीनें और सामान जलकर हुई खाक

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अंदर रखे कई मशीन और सामान जलकर खाक हो गए. इससे करोड़ो के नुकसान की आशंका है, फिलहाल आंकलन जारी है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रही. 

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह तकरीबन 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया. लेकिन आग की चपेट में सिलाई मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए. अबतक खाक हो चुके सामानों में से धुंआ निकल रहा है.

बता दें कि जिला प्रशासन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से दंतेवाड़ा नेक्स्ट गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना की थी. इस फैक्ट्री को डेनेक्स नाम दिया गया. अब डेनेक्स ब्रांड लेबल पर यहां कपड़ा तैयार होता है. ‘हारम’ में स्थापित पहली डेनेक्स फैक्टरी स्थापित की गई थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!