छत्तीसगढरायपुर

कोरोना से दिवंगत 18 पत्रकारों के परिजनों को 90 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर

मुख्यमंत्री भूपेश बोले-मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

रायपुर, छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका  ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है। उनकी पेशेगत चुनौतियों और मुश्किलों को कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। मीडियाकर्मियों की मुश्किलें जितनी आसान होंगी, छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की राह भी उतनी ही आसान होगी। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को संरक्षण देते रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता मंजूर की – कोविड-19 से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार कल्याण कोष से स्वीकृत सहायता राशि के चेक वितरित कर रहे थे। सरकार ने कोरोना से दिवंगत 18 पत्रकारों के परिजनों को 90 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। पत्रकार कल्याण कोष से 53 मीडियाकर्मियों के विभिन्न प्रकरणों में स्वीकृत कुल एक करोड़ 15 लाख की आर्थिक सहायता दी गई।

पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता – जिन 18 मीडियाकर्मियों की मृत्यु कोविड-19 से हुई है, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कार्यक्रम में दिवंगत मीडिया कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि- छत्तीसगढ़ के पत्रकार आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर निष्पक्ष पत्रकारिता के अपने दायित्वों को अच्छी तरह पूरा कर सकें, इसीलिए पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित थे- कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक संजीव तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अपर संचालक जनसंपर्क जेएल दरियो उपस्थित भी थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!