दुर्गछत्तीसगढ

नकली ट्रैफिक सिपाही गिरफ्तार

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- कुम्हारी वार्ड 10 में रहने वाले प्रेम सिंह उर्फ रामबेला को नकली ट्रैफिक पुलिस बनना काफी महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि रामबेला ने एक युवक की बाइक को किनारे खड़ा कराया। उसने फर्जी ट्रैफिक पुलिस का सिपाही बनकर उसका चालान काटा और फिर बाद में उससे रुपए व मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस को उसकी कई सालों से तलाश थी।

कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम सुपेला निवासी अंकित चक्रवर्ती ने 2019 में रामबेला के खिलाफ कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कुम्हारी टोल नाका ढाबा के पास उसकी बाइक खड़ी थी। वह बाइक के पास जैसे ही पहुंचा वहां एक आदमी आया।

उसने खुद को ट्रैफिक पुलिस बताया। इसके बाद उसने उसकी गाड़ी का 8 हजार रुपए का चालान काट दिया। साथ ही साथ वह युवक को तत्काल चलान चुकाने का दबाव बनाने लगा।

उसने उसे धमकी कि यदि रकम नहीं चुकाओगे तो वो उसे बड़े मामले में फंसा देगा। इसके बाद उसने युवक से दबाव बनाते हुए 4 हजार रुपए गूगल पे करवाया और शेष 4 हजार रुपए के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!