भिलाईछत्तीसगढ

लोक परिसर अनाधिकृत कब्जेधारिओं की बेदखली हटाई,बीएसपी कर्मचारी, अधिकारी व विभिन्ना सामाजिक संगंठनो द्वारा लंबे समय से स्थानीय नागरिक ने मांग की  

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- संपदा न्यालय अंतर्गत लोक परिसर अनाधिकृत कब्जेधारिओं की बेदखली अधिनियम के तहत प्रवर्तन विभाग नगर सेवाएं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के मौजूदगी में कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीमती क्षमा यदु के निर्देशन एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध कब्जाधारियों का अवैध कब जेसीबी से हटाया गया।

इस कार्यवाही के पूर्व ही कब्जाधारियों द्वारा स्वयं ही अपना समान हटा लिया गया। कुछ कब्जेधारियों द्वारा राजनैतिक पहुंच का लाभ लेने की कोशिश की गई ,परंतु प्रबंधन द्वारा बेदखली की कार्यवाही जारी रखी गई। बता दे कि सड़क पर दुकान लगाने की वजह से सैकड़ो संख्या में लोगों द्वारा भीड़ लगाकर यातायात व्यवस्था ठप कर दी जाती थी जिसकी शिकायत टाउनशिपवासियों द्वारा लगातार किया जा रहा था।

कार्यवाही के दौरान ऐसे प्रबुद्घजनों के साथ आफिसर्स एसोसिएशन तथा संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा भी इस कार्यवाही में सहयोग और समर्थन किया गया ।प्रवर्तन विभाग के अनुसार सिविक सेन्टर एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अवैध कब्जेधारिओं के विरुद्घ बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी।जिसकी मांग स्थानीय नागरिक बीएसपी कर्मचारी, अधिकारी व विभिन्ना सामाजिक संगंठनो द्वारा लंबे समय से कर रहे है ।

शक्ति विहार में होगी पानी निकासी की व्यवस्था

रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के पाश कालोनी में शामिल शक्ति विहार के नागरिकों को अब डूबान का सामना नहीं करना पड़ेगा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जल भराव की स्थिति से निपटने 95 लाख खर्च किया जाएगा। इस राशि से बारिश का पानी निकासी करने नाली निर्माण किया जाएगा।

निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत ले आउट का अध्ययन कर आवश्यक निर्देश दिए। उपअभियंता नितिश अमन साहू को कहा कि वे बारिश के पहले नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराए। ताकि आने वाले बारिश में नागरिकों दि-तों का सामना न करना पड़े। स्थल निरीक्ष्ण के समय सहायक अभियंता राजकुमार जैन भी उपस्थित थे।

खास बात यह है कि निगम ने हाल ही में कार्य पूर्ण करने वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है। शक्ति विहार वार्ड 28 का हिस्सा है। यहां बारिश के समय पानी निकासी का साधन नहीं होने की वजह से क्षेत्र टापू बन जाता था। वार्ड के नागरिक लंबे समय से समस्या जूझ रहे थे। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस समस्या का निदान शीघ्र करने आश्वासन दिया था। (वि)

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!