दुर्गछत्तीसगढ

सेलूद के आश्रित ग्राम देऊरझाल को राजस्व ग्राम बनाने का किया प्रस्ताव पारित

सेलूद,न्यूज़ धमाका :-ग्राम पंचायत पतोरा आज गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सेलूद के आश्रित ग्राम देऊरझाल को राजस्व ग्राम बनाए जाने का में प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें कि बीते कई वर्षों से देऊरझाल को राजस्व ग्राम का बनाए जाने की मांग कर रहे थे। देऊरझाल को राजस्व ग्राम बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ तो ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी से झूम उठे।

ग्राम देऊरझाल के वरिष्ठ समाजसेवक दिलीप कुर्रे ने बताया कि देर आए दूरस्थ आए 22 साल के बाद देऊरझाल के ग्रामीणों को न्याय मिला है जो उसका अधिकार है। कुछ लोग देऊरझाल को राजस्व ग्राम बनने में रोड़ा बना था, जो आज उनको राजस्व गांव की खुशी में लड्डू खाकर खुशी मनाने शासन के सामने झुकने मजबूर होना पड़ा।

जो काफी पहले से हो जाना चाहिए था। ग्राम सभा में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू , ग्राम पतोरा के सरपंच अजिंता साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू,पंच गोपेश साहू, भोलू बंदे एवं महिला पंच सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ के शीर्ष में पाटन शामिल

ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय यदु ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान मैनुअल के पश्चात डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से आगाज किया गया था। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने वाले राज्यों में शीर्ष स्थान मिला है।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व विकासोन्मुख एवं रोजगार परख नीतियां लोककल्याणकारी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन, और कुशल शासन प्रबंधन से सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं के सफ़लतम संचालन के फलस्वरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास माडल की चर्चा और उसका नाम देश-विदेशों में भी बढ़ रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!