छतीसगढ़कोरिया

13 वर्ष बीत जाने के बाद भी सामुदायिक भवन का नहीं हुआ उद्घाटन, उपयोग और देख रेख के अभाव में हो रही जर्जर

कोरिया न्यूज धमाका – जिला के बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सरड़ी, जुनापारा में वित्तीय वर्ष 2011 में 16 लाख रुपए से अधिक लागत से बने सामुदायिक भवन का 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का उद्घाटन नहीं हुआ। 

भवन का निर्माण नगर पालिका शिवपुर चर्चा ने कराया था नगर पालिका से अलग होकर ग्राम पंचायत सरडी बनते ही भवन लोकार्पण को लालायित है। स्थिति भवन की यह है कि उपयोग और देख रेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। 

इस संबंध में जब जनपद सीईओ ए पन्ना से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मीडिया के माध्यम से उनको जानकारी हो रही है की 13 साल पहले बने भवन का कोई इस्तेमाल नही हुआ है उन्होंने आगे कहा की इस विषय में ग्राम पंचायत के सचिव से बात हुई है और समूह की महिलाओं को आर्थिक गतिविधि संचालित करने के लिए सामुदायिक भवन दिए जाने की बात कही गई है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!