रायगढ़छत्तीसगढ

करेंट की चपेट में आने से हाथी की मौत

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश में लगातार हाथियों के मौत का सिलसिला जारी है. बीती रात रायगढ़ जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में फिर 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

घटना के बाद वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है. मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची है. घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडांड के बढ़नीझरिया सिकीपानी की है. वन विभाग के अधिकारी रेंजर प्रभावती चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई है. वहीं घटना स्थल पर विभाग की टीम पहुंच चुकी है. क्षेत्र में 40 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है. हाथियों के दल की भी सतत निगरानी की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!