भिलाईछत्तीसगढ

तपती गर्मी से जहां आम लोग बेहाल,टाइगर का रहेगा ठाठ, मिलेगा कूलर, हिरण फव्वारा में हो रहे कूल

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग में वन्य प्रणियों को गर्मी से बचाने जतन शुरू हो गया है। तपती गर्मी से जहां आम लोग बेहाल हैं वहीं वन्य प्राणी भी इससे प्रभावित हैं। मैत्रीबाग के जू में बंदर और चिड़िया को ठंडा माहौल देने स्प्रिंकलर लगा दिया गया है। वहीं हिरण के लिए बनाए गए लॉन में फव्वारा शुरू कर दिया गया है। जिसमें उक्त वन्य प्राणी कूल हो रहे हैं। इधर ह्वाइट टाइगर के लिए कूलर का इंतजाम किया जा रहा है। आधा दर्जन कूल बीएसपी प्रबंधन से मांगा गया है। फिलहाल इन्हें स्प्रिंकलर से ठंडा रखा जा रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा मैत्रीबाग का संचालन किया जाता है। यह दो हिस्सों में गार्डन और जू में बंटा हुआ है। जू में वर्तमान में करीब 340 वन्य प्राणी रखे गए हैं। इन वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए हर साल अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में प्रबंधन द्वारा जतन शुरू किया जाता है।

इस साल तेज गर्मी को देखते हुए दूसरे सप्ताह से ही कवायद शुरू कर दी गई है। वन्य प्रणियों के बाड़े के बाहर कूलर के इंतजाम में प्रबंधन लगा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है जू प्रबंधन द्वारा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा जानवरों के केज के सामने धूप से बचाव के लिए हरे कलर का नेट भी लगाया जा रहा है। जिससे पर्यटकों को भी राहत मिल रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!