दुर्गछत्तीसगढ

शिक्षक मन से कार्य करें, नवाचार करें,संस्था के विकास में लोगों का योगदान

उतई,न्यूज़ धमाका :- शासकीय दानवीर तुलाराम इस संस्था को आगे बढ़ाने में यहां के शिक्षकों की भी महती भूमिका रही है। शिक्षक मन से कार्य करें, नवाचार करें, इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलता है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के प्रारंभ से ही हम सब भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। किसी भी संस्था के विकास में कई तरह के लोगों का योगदान होता है।

प्रशासन की भूमिका व्यवस्था बनाने की होती है, पालकगण जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों और अनुशासन को बनाये रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। हमारे देश में प्रतिभा और संसाधनों की कमी नहीं है। पर राष्ट्रीयता के बोध का अभाव है। विद्यार्थियों में हमें राष्ट्रीय भावना का विकास करना है।

यहां के नौजवान खो-खो, तैराकी तथा कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। कोरोना ने विकास की बहुत सारी संभावनाओं को सीमित किया, फिर भी डेढ़-दो वर्षों में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। हमने इस क्षेत्र में दो-दो नये कालेज खोले और दो कालेज पहले से ही बहुत बेहतर स्थिति में हैं।

उक्त विचार गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के पहुंच मार्ग, रैम्प, सभा कक्ष, जिम्नेजियम एवं पुस्तकालय ऑटोमेशन के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए व्यक्त किये। संस्था प्रमुख एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा राजेश पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय का वातावरण अत्यंत सुन्दर और प्रेरक है। शिक्षकों में अपने कार्य के प्रति समर्पण का भाव है। यह महाविद्यालय छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के श्रेष्ठ महाविद्यालयों में से एक है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!