छतीसगढ़बलरामपुर

शराबी पति को नहीं दिया खाना, गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

बलरामपुर न्यूज़ धमाका – जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां राजपुर थाना क्षेत्र के बगाड़ी गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी इस बात से नाराज था कि पत्नी ने उसे खाना नहीं दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला बलरामपुर के बगाड़ी का है. यहां 18 जुलाई को एक शराबी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा. इसके बाद पत्नी ने जवाब दिया कि खाना नहीं है इस पर शराबी गुस्से में आ गया और उसने टांगी (धारदार हथियार) से पत्नी पर हमला कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

आरोपी ने जब घटना को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर कोई भी नहीं था. अगले दिन सुबह जब उसकी नातिनी ने खून से सना शव देखा तो चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और भीड़ लग गई. भीड़ ने जब खून से सनी लाश देखी तो सबके होश उड़ गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आए दिन शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता था. घटना के दिन भी वह शराब के नशे में था. खाना नहीं मिलने पर उसने अपनी पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि रूपेश गिरी नाम के शख्स ने थाने में आकर बताया था कि सुरेश गिरी ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा था, पत्नी ने खाना नहीं दिया. इसकी वजह से घर में रखी टांगी से पत्नी के गले और पीठ पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!