सूरजपुरछत्तीसगढ

सूरजपुर जिले में डबल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी , अवैध संबंध के शक में पत्नी और पड़ोसी का किया था कत्ल

सूरजपुर न्यूज़ धमाका ///जिले में डबल हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के आरोप में हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है

ये था मामला

शुक्रवार को जोबगा गांव में एक महिला और एक व्यक्ति की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई थी, जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी. जहा धनसो बाई की लाश घर के बाहर थी, वहीं पड़ोस में रहने वाला शिवप्रसाद की लाश घर के बाहर खाट पर पड़ी थी. दोनों के सिर पर डंडे से वार कर हत्या की गई थी.पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी. मौका-ए-वारदात पर डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची थी. पुलिस को मृतिका का पति सुखलाल पर पूछताछ के दौरान शक था. इससे पुलिस सख्ती से पूछताछ की. सुखलाल ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह था.हत्यारे ने बताया कि पड़ोसी शिवप्रसाद और उसकी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था. इसी वजह से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उसकी लाश घर से कुछ दूर छोड़ आया. इसके बादपड़ोसी के घर जाकर उसको भी मौत के घाट उतार दिया. पड़ोसी खाट पर सो रहा था, उसने खाट पर ही उसकी हत्या कर दी. सिर पर डंडे से वारकर हत्याकर भाग गया था.

सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता – पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा. पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!