छतीसगढ़सूरजपुर

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, बलौदाबाजार में हनी ट्रैप गिरोह पर भी बड़ी कार्रवाई

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

सूरजपुर/बलौदाबाजार न्यूज धमाका – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और उनके परिवार को घोटाले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कसकेला निवासी रवि यादव की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भटगांव थाना पुलिस ने आरोपी रविन्द्र यादव को हिरासत में लिया। शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।


बलौदाबाजार में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश

इसी बीच बलौदाबाजार जिले में लंबे समय से सक्रिय हनी ट्रैप गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम बकरकूदा निवासी अनुरिता बंजारे (23) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को सेक्स स्कैंडल और दुष्कर्म के मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे भारी रकम वसूलता था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह पहले ग्राहकों को होटल या लॉज बुलाता था, फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। अब तक इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 8 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जिनमें एक पुलिसकर्मी, एक पत्रकार और एक वकील शामिल हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या हनी ट्रैप की घटना की तुरंत सूचना दें। पीड़ित की पहचान सुरक्षित रखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!