
सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख शाखा के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त कार्यालय के मानचित्रकार के ऑफिस में तैनात बाबू प्रमोद यादव ने नक्शा काटने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और बाबू को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
फिलहाल, आरोपी बाबू से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



