रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के संदीप होटल के कमरे में मिली डॉक्टर की लाश

रायपुर न्यूज़ गुरुनानक चौक स्थित संदीप होटल के कमरे में एक डॉक्टर की संदिग्ध लाश मिली है. डॉक्टर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर जितेंद्र निर्मलकर अपने दोस्त अजय निषाद के साथ निजी कार्य से रायपुर आया हुआ था, लेकिन उसे होटल में मौत नसीब हुई  मध्यप्रदेश के उमरिया शहडोल निवासी डॉक्टर जितेंद्र निर्मलकर 38 वर्ष ने दो दिन पूर्व होटल के कमरे में रुके थे. जहां साथ आए दोस्त अजय निषाद के मुताबिक घटना के समय वह जोमैटो वाले से खाना लेने होटल के नीचे गया हुआ था. इतने में ही जब अजय वापस लौटा तो पाया कि होटल के कमरे में जमकर तोड़फोड़ की हुई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया है, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि मौके से पुलिस को कोई कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस मृतक के दोस्त से पूछताछ समेत मामले की जांच में जुटी है बिना पीएम रिपोर्ट आए ही पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डालती नज़र आ रही है. संदिग्ध अवस्था मे मिली डॉक्टर की लाश को खुदकुशी का मामला बताकर जांच से पुलिस साफ बचती दिखाई दे रही है, जबकि कमरे में तोड़फोड़ हुई है गंज थाना पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. इससे साफ समझ आता है कि पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति कितनी ईमानदार है. अब यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह देखने वाली बात होगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!