छत्तीसगढकोंडागांव

दिव्यांगजन राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकेगें 30 अक्टूबर तक आवेदन

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की षांति अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर को निःशक्तजन राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। जिसके माध्यम से उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं एवं नियोक्ताओं को पुरस्कृत कर दिव्यांग व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास के लिए समुदाय को प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है।

इस के लिए सभी कार्यालयों में कार्यरत् सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी, निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था एवं नियोक्ता, प्रत्येक संवर्ग के उत्कृष्ट प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में अनुशंसा एवं अभ्यर्थी के बारे में 200 शब्दों में निःशक्तता से संघर्ष की जानकारी संक्षिप्त जीवन वृत्त सहित आत्मनिर्भरता संबंधी टिप्पणियों के साथ कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण जिला कोण्डागांव को 30 अक्टूबर तक प्रेषित् किये जा सकते हैं। इनका चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा करते हुए राज्यस्तरीय पुरस्कार समिति को प्रेषित् किया जायेगा। इसके अंतर्गत निःशक्त कर्मचारियों को तीन श्रेणियों सर्वोत्तम निःशक्त कर्मचारी, निःशक्त के सर्वोत्तम नियोक्ता एवं सर्वोत्तम शैक्षिक संस्था के अंदर अलग-अलग चार श्रेणियों में पुरस्कार दिये जायेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!