छतीसगढ़तिल्दा नेवरा

गोविंदा पांडेय की हत्या में खुलासा, दो नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, शराब पार्टी के दौरान बढ़ा था विवाद

Two accused arrested

तिल्दा नेवरा न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा के सीर्वे खार, तुलसी गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान गोविंदा पांडे पिता कृष्णा पांडे (24 वर्ष), निवासी बसंतपुर नवागांव, पेंड्रा के रूप में हुई थी।

पुलिस को घटनास्थल से एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्ती के बाद जांच तेज की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर नेवरा पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने सीमेंट के पोल के टुकड़े से मारकर की थी हत्या

नेवरा के थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, घटना के दिन आरोपी चंद्रकामाता उर्फ कामता भारती (25 वर्ष), बिमलेश यादव (19 वर्ष) व दो नाबालिग ग्राम तुलसी के गोठान में शराब पी रहे थे। उसी दौरान मृतक वहां से गुजरते हुए गाली-गलौच करने लगा, जिस पर चारों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और मारपीट की। फिर जबरन उसे दोपहिया वाहन में बैठाकर सीर्वे खार ले गए, जहां सीमेंट के पोल के टुकड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 1 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!