छतीसगढ़अमेठी

ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद, चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या, 3 अन्य यात्री घायल

अमेठी न्यूज धमाका – जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी चलती ट्रेन से फरार हो गए। चाकू के हमले से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!