छत्तीसगढरायपुर

अपंजीकृत खाद्य उत्पादों के पैकेजिंग पर लगने वाले जीएसटी के संबंध में भी हुई परिचर्चा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 25 जून को नागपुर में आयोजित हुआ

जहां कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी एवं कैट के प्रदेश अध्यक्ष दोशी ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल को सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन की तिथि आगे बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा तथा अपंजीकृत खाद्य उत्पादों के पैकेजिंग में लगने वाले जीएसटी पर रोक लगाने के सम्बन्ध में परिचर्चा की।

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि 1 जुलाई 2022 से लागू होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक पर बिना वैकल्पिक वस्तु के पूर्ण प्रतिबंध व्यापार और उद्योग के लिए अत्यंत ही हानिकारक साबित हो सकता है सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है परंतु बिना वैकल्पिक साधन के इस तरीके से प्रतिबंध लगाना पूर्णतःअव्यवहारिक है उचित विकल्पों के अभाव में प्रदेश में व्यापार और व्यापारी दोनो ही प्रभावित होंगे

जिसका दुष्प्रभाव यहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा अतः इसे रोकने हेतु सुनियोजित तरीके से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की तिथि को आगे बढ़ाना चाहिए पारवानी एवं दोशी आगे कहा कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल से अपंजीकृत खाद्य उत्पादों के पैकिंग पर लगने वाले जीएसटी से व्यापारियों पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की गई।

प्रदेश में संचालित लगभग 3 हजार खाद्य सामग्री उद्योग एवं वहां कार्यरत 3 लाख से अधिक कर्मचारियों पर प्रत्यक्ष रूप से इसका प्रभाव देखने को मिलेगा अपंजीकृत पैकिंग वाले खाद्य सामग्री जीएसटी लगने से मंहगे हो जायेंगे जिसका मध्यमवर्गीय परिवार पर मंहगाई का अतिरिक्त बोझ आ जायेगा। मंहगाई अभी अपने चरम पर है वर्तमान में इस प्रकार के निर्णय पर और भी विचार करने की आवश्यकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!