भोपालमध्यप्रदेश

दिग्विजय का मुख्यमंत्री शिवराज पर हमला, कहा- ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद MP में चल रहा ‘गेम्स ऑफ मंडला’

भोपाल न्यूज़ धमका /// कांग्रेस ने कार्यक्रम में नेताओं के कद को देखते हुए भीड़ नहीं जुटा पाई. इसके अलावा NSUI कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह पर हमला बोला हैदिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म आई थी, लेकिन आज कल मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गैंग्स ऑफ मंडला चल रहा है. दिग्विजय सिंह ने मंडला जिले में पिछले दिनों 2 NSUI कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि इन दिनों यहां गैंग्स ऑफ मंडला चल रहा है.पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोगों को रोजगार देने का काम किया. उनके मकानों को पट्टे देने का काम किया लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया, लेकिन बीजेपी की सरकार ने साढ़े 3 लाख आदिवासियों के जंगल की जमीन का पट्टा देने का अधिकार छीन लिया दिग्विजय सिंह ने अपने डिंडोरी यात्रा के दौरान मिले पत्थरगढ़ी प्रमाण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पेशा के तहत ग्रामीणों को जो अधिकार दिए थे. उसका यहां पर प्रमाण देखने को मिला. वहां के आदिवासियों ने पूरे गांव में पत्थर गाड़ कर यह फरमान जारी किया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!