मनोरंजन

ट्विटर पर छाए हैं बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और छत्तीसगढ़ के आइपीएस आरके विंज के संवाद

बालीवुड अभिनेता अक्षय ने जवाब दिया- जनाब ये तो बिहाइंड दल सीन्स फोटो है।

रायपुर (छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका )। बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और छत्तीसगढ़ वरिष्ठ आइपीएस आर के विंज का एक ट्वीट इन दिनों इंटरनेट मीडिया में खूब छाया हुआ है। क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इसको रीट्वीट करते हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आइपीएस आर के विंज ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया। लिखा- इंस्पेक्टर साहेब बैठे हैं (तन कर) और एसपी साहब खड़े, ऐसे नहीं होता है जनाब।फोटो फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सिनेमा घरों का ओपन करने पर धन्यवाद देने के लिए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया। इस फोटो में रणवीर सिंह एक टेबल पर बैठे हुए हैं, जो कि फिल्म में इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अजय देवगन, अक्षय कुमार एसपी का किरदार निभा रहे है, जो दोनों खड़े है। साथ ही फोटो में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी खड़े है। जो कि पुलिस के प्रोटोकाल के खिलाफ है, जिसको लेकर वरिष्ठ आइपीएस आ र के विज ने ट्वीट किया था।अभिनेता अक्षय ने भी दिया जवाब…आर के विंज के ट्वीट पर अभिनेता अक्षय ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा जनाब ये तो बिहाइंड दल सीन्स फोटो है। हम कलाकार लोगों के लिए जैसे ही कैमरा आन हुआ, एकदम प्रोटोकाल वापस। मुस्कुराती आंखों वाला मुस्कुराता चेहरा हमारे महान पुलिस बलों को हमेशा सलाम।उम्मीद है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पसंद आएगी। फिर आ र के विंज अपने अंदाज में लिखा उस सम्मान के लिए जो आपने पुलिस के लिए जताया, धन्यवाद। मेरी टिप्पणी हल्के फुल्के विनोद की तरह थी, मै निश्चित तौर पर फिल्म देखूंगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!