क्राइमझारखण्डधनबाद

धनबाद : कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

धनबाद न्यूज़ धमाका /// झरिया थाना क्षेत्र में रहने वाला पिता 3 महीनों से अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी पिता हथियार के दम पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था और किसी को न बताने की धमकी देता था। पिता की धमकी से बेटी काफी डर हुई थी। जिसके बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।

रविवार की रात को बच्ची ने डर के साये में अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में मां को बताया। मां ने बेटी को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने शिकायत के बाद कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और थाने में बंद है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करता था। डरी हुई बेटी अपना दर्द अपनी मां को भी नहीं बता पा रही थी।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पिता उसकी बेटी के साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे। झरिया थाने ने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार की रात पीड़िता की मां ने देखा तो डर के साये में रहने वाली बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद मां ने बेटी को थाने ले जाकर झरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया गया।

ALSO READ : जम्मू कश्मीर : बीएसएफ ने सीमा पर पाकिस्तानी महिला घुसपैठ को किया ढेर

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!