जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : बीएसएफ ने सीमा पर पाकिस्तानी महिला घुसपैठ को किया ढेर

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// बीएसएफ के जवानों ने रविवार देर रात पाकिस्तानी महिला घुस पैठिए को मार गिराया। सीमा में घुस पैठियों की सूचना पर अलर्ट हुए बीएसएफ जवानों ने फायरिंग में घुस पैठी को मार गिराया। इसका ऐलान सोमवार को सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक एसपीएस संधू न किया। सुरक्ष बल ने यह कदम संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाकिस्तानी घुस पैठ चेतावनी के बाद भी न रुकने पर उठाया।

सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने रविवार रात आर एस पुरा सेक्टर में घुसपैठिए को मार गिराया। सोमवार को अपना बयान जारी करते हुए बीएसएफ, जम्मू के जन संपर्क अधिकारी संधू ने कहा कि BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी। इस पर एक महिला घुस पैठिए को आता देखा गया। सेना की ओर से इस घुसपैठिए को कई बार सीमा पार नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन घुसपैठ कर रही महिला सीमा पर लगे बाड़ की तरफ तेजी से दौड़ती आ रही थी । उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएसएस के जवानों ने गोलियां चलाई और घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा के भीतर ही बीएसएफ की बाड़ के पास ही मार गिराया। जिसके बाद घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

ALSO READ : धरमलाल कौशिक : सदन में सरकार को घेरने हमारी तैयारी पूरी, सीएम बोले- जैसी गेंदबाजी होगी वैसा ही शॉट मारेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!